वयं, We The People, एक प्रयास है राष्ट्रवादी विचारों को एक मंच प्रदान करने का। आज का युग सूचनाओं का युग है। परन्तु यह देखा गया है कि सनसनीखेज सूचनाओं की लालसा में, मुख्य धारा के प्रसार माध्यमों पर हमारे राष्ट्र और समाज की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली विधायक और सकारात्मक जानकारियां प्रस्तुत करने को प्राथमिकता नहीं मिल पाती है।
वयं याने की हम! यह मंच हम सभी के लिए है। हम लोग जो विश्व, राष्ट्र और समाज में हो रहे विधायक और रचनात्मक में रुचि रखते हैं। हम लोग जो हमारे राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं। हम लोग जो हमारे समाज की परिपक्वता और सामंजस्यता पर विश्वास रखते हैं।
इस मंच पर लेख, आलेख, स्तंभ, लघु कथा आदि को प्रकाशित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य पाठकों को सही जानकारी देना, उचित दृष्टिकोण से परिचित करवाना तो है ही साथ ही लेखकों विशेष कर नवोदित लेखकों को मंच प्रदान करना भी है।

